शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

एमसीएक्स में सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 38,250 रुपये पर बाधा रह सकती है और इसमें 37,850 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चांदी (सितंबर) की कीमतों को 44,000 रुपये पर बाधा के साथ 43,500 रुपये तक गिरावट हो सकती है। आज सोने की कीमतो में नरमी देखी जा रही है, लेकिन जैक्सन हॉल में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण में ब्याज दरों को लेकर किसी संकेत से पहले व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितता के कारण आज सोने की कीमतें 1,500 डॉलर के ऊपर बरकरार हैं।
फेडरल रिजर्व की जुलाई में हुई बैठक के बयान में ब्याज दरों में कटौती को लेकर नीति-निर्माताओं में मतभेद के बाद अब कारोबारियों की नजर जैक्सन हॉल में होने वाले सेमिनार पर है, जहाँ से अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए नीति-निर्माताओं की ओर से कोई संकेत मिल सकता है। फेड में किसी संभावना से इंकार करते हुये फेडरल रिजर्व के दो अधिकारियों ने कहा है कि मौजूदा समय में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को किसी अन्य प्रोत्साहन की आवश्यकता नहीं है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख