शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति को लेकर बयान के बाद जोखिम कम होने से आज सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। दोनों देशों के वार्ताकार ने कल आपस में बातचीत की और व्यावसायिक समूहों को उम्मीद है कि दोनों पक्ष 15 महीने से चले आ रहे विवाद को टालने के लिए समर्थ होगें, और अमेरिकी शुल्क में बढ़ोतरी को टालने में सफल होंगे।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 38,400 रुपये पर रुकावट के साथ 37,800 रुपये तक गिरावट हो सकती है। जबकि चांदी की कीमतों में 45,800 रुपये पर रुकावट के साथ 45,000 रुपये तक गिरावट हो सकती है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार के 923.76 टन से 0.22% कम होकर गुरुवार को 921.71 टन रह गयी है। आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के बाहर निकलने की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से अक्टूबर के अंत तक पूरी हो जायेगी। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख