शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार करार हो जाने की संभावना से डॉलर के मजबूत होने और जोखिम वाली संपत्ति की माँग में बढ़ोतरी से आज सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन नरमी देखी जा रही है। अमेरिकी केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को तेजी प्रदान करने के लिए इस वर्ष तीसरी बार ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है, लेकिन हाल के आर्थिक आँकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था उतनी धीमी नहीं है जैसा कुछ लोग मानते रहे हैं।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों में 38,600 रुपये पर बाधा के साथ 38,100 रुपये पर तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों में 46,800 रुपये पर रुकावट के साथ 46,300 रुपये तक गिरावट हो सकती है। सोमवार को जारी आँकड़ों के अनुसार सितंबर में अमेरिकी निर्मित उत्पादों के नये ऑर्डर में अनुमान से अधिक गिरावट हुई है और उपकरणों पर निवेश अनुमान से थोड़ा कम है जिससे पता चलता है कि अमेरिक-चीन व्यापार युद्ध के कारण मैनुफैक्चरिंग अभी भी धीमी है। श्रम विभाग के अनुसार अक्टूबर में अमेरिकी रोजगार में वृद्धि अनुमान से कम धीमी हुई है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख