शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में निचले स्तर पर जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में निचले स्तर पर थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) होने की संभावना है।

कल के कारोबार में लगभग 1% की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है, जबकि निवेशक अमेरिका और चीन के बीच व्यापार करार पर अधिक स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। चीन और अमेरिका इस महीने पहले चरण के व्यापार करार पर हस्ताक्षर से पहले अपने मतभेदों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। व्यापार करार हो जाने की संभावना और कुछ बेहतर आर्थिक आँकड़ों के कारण प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों को 38,100 रुपये पर रुकावट के साथ 37,750 रुपये पर सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 45,800 रुपये पर बाधा के साथ 45,000 रुपये पर सहारा रह सकता है। मिनेपोलिस फेड रिजर्व के अध्यक्ष नील कशकरी ने कल कहा है कि अमेरिकी मॉनीटरी पॉलिसी अब काफी उचित है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख