शेयर मंथन में खोजें

चीन-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति से सर्राफा में तेजी के रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है, क्योंकि अमेरिका और चीन ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले पिछले 16 महीने से चले आ रहे विवाद को समाप्त करने को लेकर वे प्रगति कर रहे हैं।

कारोबारियों को उम्मीद है कि पिछले हफ्ते कुछ आर्थिक आँकड़ों से धीमेपन को लेकर आशंका कम हुई है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है, जबकि निवेशक यह अनुमान लगा रहे हैं कि फेडरव रिजर्व आगे भी ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं।
चीन-अमेरिका के बीच व्यापार करार होने में अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश के लिए माँग में बढ़ोतरी होने से सोने की कीमतें दूसरी साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने में कामयाब रही। एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 37,750 रुपये पर सहारे के साथ 38,600 रुपये पर तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों में 46,450 रुपये पर सहारे के साथ 47,250 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को तेजी प्रदान करने के लिए इस वर्ष तीसरी बार ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है, लेकिन यह भी संकेत किया कि जब तक अर्थव्यवस्था बुरे दौर से नही गुजरती है तब तक ब्याज दरों में अब कोई कटौती नहीं की जायेगी। ब्याज दरों को 1.50-1.75% के बीच करते हुए फेड ने आर्थिक वृद्धि को जारी रखने के लिए उचित समय पर कार्यवाही करने के पहले के नीतिगत बयान को छोड़ दिया है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख