शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी की संभावना : एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रह सकती है। सोने की कीमतों में 52,200 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 54,010 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में 71,100 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 75,900 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और कोविड-19 के बढ़ते मामलों से वैश्विक आर्थिक सुधर को लेकर चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश के लिए माँग में बढ़ोतरी होने से आज सोने की कीमतें बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। डॉलर सूचकांक में अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई है, जिससे अन्य मुद्राओं के धरकों के लिए सोना सस्ता हो गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के आँकड़ों से पता चलता है कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद बेरोजगारी लाभ को दावा करने वालों की संख्या पहली बार पिछले हफ्ते एक लाख से कम हुई है लेकिन कम से कम 28 मिलियन लोग अभी भी बेरोजगारी का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जो एक कमजोर श्रम बाजार का संकेत देता है। वॉशिंगटन में अतिरिक्त अमेरिकी स्टीमुलस योजना पर गतिरोध बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह एक नये कोरोना वायरस राहत बिल में अमेरिकी डाक सेवा और चुनाव के बुनियादी ढाँचे के लिए धन शामिल करने के डेमोक्रेट प्रयासों को रोक रहे है।
विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग गुरूवार को 0.1% बढ़कर 1,252.09 टन हो गयी। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख