शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी रह सकती है। सोने की कीमतों में 52,980 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 51,400 रुपये तक गिरावट हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में 68,900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 63,100 रुपये तक गिरावट हो सकती है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई की बैठक के मिनट में नीति निर्मातओं द्वारा बॉन्ड यील्ड को मदद करने की इच्छा व्यक्त किये जाने के बाद डॉलर में उछाल दर्ज किये जाने के कारण कल सोने की कीमतों में 3% से अधिक गिरावट हुई। फेडरल रिजर्व का मिनट जारी होने के बाद ट्रेजरी की यील्ड में वृद्धि हुई और डॉलर में 0.8% की उछाल दर्ज की गयी जो पाँच सत्रों के कारोबार में दो साल के निचले स्तर पर लुढ़क गया था। फेड ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक मंदी के कारण अत्यधिक अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है और अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए अतिरिक्त राजकोषीय प्रोत्साहन की आवश्यकता होगी।
ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लगभग 500 बिलियन डॉलर मूल्य का एक छोटे कोरोना वायरस राहत बिल को लेकर समझौते पर पहुँचा जा सकता है जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा क्योंकि पहले उम्मीद की गयी थी कि 1 ट्रिलियन और 3 ट्रिलियन डॉलर के बीच राहत बिल हो सकता है। व्यापक प्रोत्साहन के उपाय और कम ब्याज दर के माहौल के कारण 7 अगस्त को सोने की कीमतें अब तक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गयी थी। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख