शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 51,200 के स्तर पर सहारा के साथ 52,100 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में 66,100 के स्तर पर सहार के साथ 68,900 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

डॉलर के कई वर्षो के निचले स्तर पर लुढ़कने के कारण सोने की कीमतें आज लगभग दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी। फेड रिजर्व की नयी नीति के ढाँचे के बाद अमेरिकी ब्याज दर लंबी अवधि के लिए कम रहेगी। अमेरिकी सोने का वायदा 0.6% बढ़कर 1,990 डॉलर हो गया। सोने में तेजी डॉलर में गिरावट और अमेरिकी बांड की यील्ड में गिरावट के कारण आयी।
डॉलर इंडेक्स, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले 93 के अहम स्तर से नीचे गिर गया, जबकि 10-वर्षीय ट्रेजरी नोट में 4% से अधिक की गिरावट हुई। पिछले हफ्ते, फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि केंद्रीय बैंक एक औसत मुद्रास्फीति लक्ष्य को अपनायेगा, जिसका अर्थ है कि दरें लंबे समय तक कम रहने की संभावना है। कम ब्याज दरों के कारण डॉलर पर दबाव पड़ने से अन्य मुद्राओं को रखने वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है। निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी नौकरियों के आँकड़ों की तलाश होगी जो बाजारों के लिए दिशा तय करेंगे। (शेयर मंथन, 01 सितम्बर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख