शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 5,1580 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 50,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में 69,600 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 66,900 रुपये तक गिरावट हो सकती है।

डॉलर में मजबूती और अमेरिकी मैनुफैक्चरिंग क्षेत्रों में एक जोरदार उछाल से कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधर की उम्मीद से कल सोना की कीमतों में 1.5% से अधिक की गिरावट हुई। डॉलर में 0.5% की वृद्धि हुई, जो पिछले सत्रा में दो साल के निचले स्तर पर पहुँच गया था।
अमेरिकी निर्मित वस्तुओं के लिए नये ऑर्डर जुलाई में अपेक्षा से अधिक बढ़ गय, जबकि मंगलवार के अमेरिकी मैनुफैक्चरिंग आँकड़ों से पता चलता है कि अगस्त में गतिविधियां दो साल की उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं जिससे लगातार रिकवरी को लेकर उम्मीद बढ़ गयी। दूसरी ओर, अमेरिकी निजी पेरोल में अगस्त में उम्मीद से कम वृद्धि हुई, जो श्रम बाजार में धीमी गति से सुधर की ओर इशारा करता है। निवेशक अब गुरुवार के प्रारंभिक अमेरिकी बेरोजगार दावों की रिपोर्ट और शुक्रवार के गैर-कृषि पेरोल आँकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। खरीदार महामारी और कम ब्याज दर के माहौल की निरंतर चिंताओं के कारण सोने की कीमतों को मदद मिलती रह सकती है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख