शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोने की कीमतों में 5,0390 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 51,200 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 61,500 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 63,900 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट हुई है लेकिन निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की बहस पर रही और वे राजकोषीय स्टीमुलस पैकेज अधिक स्पष्टता की उम्मीद कर रहे है। सोने की हाजिर कीमतें 0.1% गिरकर 1,902.57 डॉलर प्रति औसतन के पास कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1,904.80 डॉलर पर कारोबार
कर रहा है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी होने से अन्य मुद्राओं के लिए सोना महँगा हो गया। अमेरिकी हाउस के अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने गुरुवार को कहा कि वार्ताकार एक नये कोरोना वायरस राजकोषीय सहायता पैकेज पर व्हाइट हाउस के साथ बातचीत में प्रगति कर रहे थे और बहुत जल्द समझौता हो सकता है। व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने आगाह किया है कि अभी भी चुनाव से पहले महत्वपूर्ण नीतिगत मतभेद हल होने की संभावना नहीं है।
इस बीच अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी के दावों में उम्मीद से अधिक गिरावट हुई जबकि सितंबर में घरों की बिक्री 14 साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। तेजी से समय बीतते जाने के कारण ब्रेक्सिट सौदे के लिए ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने गुरुवार दैनिक वार्ता शुरू कर दिया है। दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 0.1% गिरकर 1,269.35 टन हो गयी है। चांदी की कीमतें 0.8% गिरकर 24.56 डॉलर प्रति औसतन पर आ गयी। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख