शेयर मंथन में खोजें

डॉलर और ट्रेजरी की यील्ड के मजबूत होने से सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 51,200 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 50,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 70,200 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 69,100 रुपये तक गिरावट हो सकती है।

अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी की यील्ड के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट हुई है लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में अतिरिक्त प्रोत्साहन की उम्मीद से लगातार दूसरे हफ्ते कीमतें बढ़ोतरी की ओर अग्रसर है। सोने की हाजिर कीमतें 0.1% लुढ़ककर 1,911.32 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.1% की गिरावट के साथ 1,912.30 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। मार्च के बाद पहली बार 10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड 1% से अधिक हो गयी, जिससे सोने की अवसर लागत बढ़ गयी।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 मामलों में उछाल के बाद एक नये राष्ट्रीय लॉकडाउन का आदेश दिया। अमेरिकी कारखाने की गतिविधि दिसंबर में लगभग ढ़ाई वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी। दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.1% गिरकर 1,186.78 टन टन हो गयी। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख