शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोने की कीमतों को 48,000 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 47,400 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 70,490 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 69,650 रुपये पर सहारा रह सकता है।

 वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से सर्राफा की माँग में बढ़ोतरी और डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की हाजिर कीमतें 0.1% बढ़कर 1,832.21 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी सोना वायदा 1,834.60 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्रा में डॉलर एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुँच गया। निवेशकों की नजर 1.9 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी कोविड-19 राहत पैकेज पर है क्योंकि सांसदों ने एक बजट रूपरेखा को मंजूरी दी, जो आने वाले हफ्तों में रिपब्लिकन सांसदों के समर्थन के बिना राष्ट्रपति जो बाइडेन की योजना को पेश करने की अनुमति देगा।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कहा है कि 1.9 ट्रिलियन डॉलर की प्रोत्साहन योजना से देश को अगले साल तक पूर्ण रोजगार प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। इसबीच अमेरिकी बेंचमार्क 10 साल के ट्रेजरी नोट यील्ड के 11 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के कारण सोने की कीमतों की बढ़त पर रोग लगी है। दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को 0.35% गिरकर 1,152.43 टन रही। हाजिर चांदी की कीमतें 0.3% बढ़कर 27.34 डॉलर प्रति औसतन हो गयी। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख