शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोने की कीमतों को 47,600 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 47,160 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 69,700 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 68,790 रुपये पर सहारा रह सकता है।

यू.एस. ट्रेजरी यील्ड के पिछले सत्र में लगभग 11 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँचने के कारण आज सोने की कीमतों में नरमी है। सोने की हाजिर कीमतें 0.1% गिरकर 1,821.84 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी सोना वायदा 0.1% फिसलकर 1,822.30 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बेंचमार्क अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड शुक्रवार को मार्च के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी, जबकि मुद्रास्फीति की उम्मीदें छह साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। उच्च मुद्रास्फीति ट्रेजरी यील्ड को बढ़ाती है, जिसके परिणामस्वरूप बुलियन की लागत बढ़ जाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल की पहली बड़ी विधयी उपलब्ध के लिए कदम बढ़ाया दिया और 1.9 ट्रिलियन डॉलर के कोरोना वायरस राहत योजना में मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों के द्विदलीय समूह की ओर रूख किया। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने शुक्रवार को जी 7 के वित्त मंत्रियों से कोविड-19 महामारी से उबरने के लिए अतिरिक्त राजकोषीय प्रोत्साहन करने का आग्रह किया, ताकि।

अमेरिकी कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमिशन के अनुसार हेज फंड्स और मनी मैनेजरों ने कोमेक्स के सोना वायदा में तेजी के पोजिशन में बढ़ोतरी की और चांदी के पोजिशन में कमी की है। चांदी की कीमतें 0.4% बढ़कर 27.46 डॉलर प्रति औसतन हो गयी। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख