शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोने की कीमतों को 46,580 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 45,800 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 6,09,690 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 68,800 रुपये पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण आज सोने की कीमतें लगभग दो सप्ताह के निचले स्तर से बढ़ोतरी हुई है लेकिन डॉलर में मजबूती के कारण कीमतों की बढ़त पर रोक लग गयी है। सोने की हाजिर कीमतें 0.1% की तेजी के साथ 1,777.06 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी सोना वायदा 0.3% बढ़कर 1,777.40 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बेंचमार्क 10 वर्षीय ट्रेजरी यील्ड बुधवार को एक साल के उच्चतम स्तर से नीचे आ गयी जबकि प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर बुधवार को एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महँगा हो गया। जनवरी में अमेरिकी खुदरा बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई और मैनुफैक्चरिंग गतिविधि में तेजी आयी, जबकि 2009 के बाद से अमेरिकी उत्पादक कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि हुई, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ने की संभावना है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक की 26-27 की नीति बैठक के मिनट में कहा गा है कि फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने पिछले महीने चर्चा किया था कि जनता को उच्च मुद्रास्फीति को स्वीकार करने के लिए जमीनी स्तर पर कैसे काम करना है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को 10 प्रमुख यूनियन के नेताओं से कहा है कि उनकी 1.9 ट्रिलियन डॉलर की कोरोना वायरस राहत योजना और अमेरिकी बुनियादी ढाँचे को आधुनिक बनाने के लिए एक अलग उपाय अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और लाखों नौकरियां पैदा करेगा। चांदी की कीमतें 0.1% लुढ़ककर 27.33 डॉलर प्रति औसतन पर आ गयी। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख