शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में गिरावट की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 44,800 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 44,100 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी (मई) की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 66,200 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 65,100 रुपये पर सहारा रह सकता है।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा डॉलर और बॉन्ड की बढ़ती यील्ड के बारे में अपने दृष्टिकोण से निवेशकों को निराश करने के कारण से सोने की कीमतों में आज नौ महीने के निचले स्तर पर गिरावट देखी जा रही है जबकि कीमतें लगातार तीसरी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रही है। सोने की हाजिर कीमतें 0.2% लुढ़ककर 1,693.79 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी सोना वायदा 0.6% गिरकर 1,691.20 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बेंचमार्क अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 1.5% से ऊपर बना हुआ है जबकि डॉलर तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गया जिससे निवेशकों के लिए गैर-ब्याज का भुगतान सोने का अनाकर्षक हो गया।

दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग गुरुवार को 0.4% कम हो गयी। चांदी की कीमतें 0.2% बढ़कर 25.35 डॉलर प्रति औसतन हो गयी। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख