शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में शॉर्ट कवरिंग हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर नरमी का रुझान है। सोने की कीमतों को 47,300 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 46,800 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में 68,000 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 67,100 रुपये पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा केवल मुद्रास्फीति के डर से ब्याज दरों में तेजी से वृद्धि नहीं करने का वादा करने के बाद आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी, लेकिन डॉलर में मजबूती के कारण कीमतों में बढ़त सीमित रही। सोने की हाजिर कीमतें 0.1% बढ़कर 1,780.06 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी सोना वायदा 1,777.60 डॉलर प्रति औसतन पर कारोबार कर रहा है। डॉलर इंडेक्स अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.1% बढ़ा है, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महँगा हो गया। पॉवेल ने मंगलवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा रोजगार बाजार की व्यापक और समावेशी रिकवरी को प्रोत्साहित करने के इरादे की पुष्टि की। पॉवेल ने कहा कि रिकवरी से पहले फेड दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी जिसके बाद बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रेजरी की यील्ड कम हो गयी।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि पॉवेल की कांग्रेस में गवाही से पता चलता है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन की आर्थिक योजना काम कर रही है। बैंक ऑफ जापान बोर्ड के सदस्यों ने सहमति व्यक्ता की है कि विकसित देशों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन उपाय जापानी और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में रिकवरी की गति को तेज करने में मदद कर सकते हैं। चांदी की कीमतें 0.2% बढ़कर 25.80 डॉलर प्रति औसतन हो गयी। (शेयर मंथन, 23 जून 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख