शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में मिला-जुला का रुझान - एसएमसी

सर्राफा में मिला-जुला कारोबार होने की संभावना है। सोने की कीमतें 47,700-48,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

चांदी में मिला-जुला रुझान की संभावना है और कीमतों को 62,200 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 61,000 रुपये पर सहारा रह सकता है। डॉलर के कमजोर होने लेकिन अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड में बढ़ोतरी होने के कारण आज सोने की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है जबकि निवेशकों ने इस सप्ताह अमेरिकी उपभोक्त कीमतों के आँकड़ों के अनुसार पोजिशन बनायी। बेंचमार्क अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ गया, जिससे सोने की माँग कम हो गयी। दूसरी ओर, डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ है जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सर्राफा सस्ता हो गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अमेरिकी उपभोत्तफा मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आँकड़ों के इंतजार में सोने की कीमतें 1,780 डॉलर से 1,800 डॉलर प्रति औसतन के दायरे में कारोाबर कर रही है। शुक्रवार को जारी होने वाली सीपीआई रिपोर्ट फेड की 14-15 दिसंबर को अपनी अगली नीति बैठक से पहले अपने आर्थिक समर्थन को कम करने की समयरेखा को प्रभावित कर सकती है। केंद्रीय बैंकों की सख्त नीति पर वापस जाने के साथ, जो अमेरिकी डॉलर को बढ़ावा देने की संभावना थी, सोने की कीमतों में किसी भी तेजी के सीमित होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख