शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सोने की कीमतों को 47,800 रुपये पर सहारा और 48,200 रुपये पर बाधा रह सकता है।

चांदी की कीमतों में भी नरमी रहने की संभावना है और कीमतों को 62,900 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 62,000 रुपये पर सहारा रह सकता है। सोने की कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है क्योंकि इस बात के प्रमाण मिल रहे हैं कि ओमाइक्रोन वायरस वैरिएंट वैश्विक आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा खतरा नहीं है। बेंचमार्क 10-वर्षीय यू.एस. ट्रेजरी यील्ड में गिरावट हुई है जिससे ब्याज रहित सोना रखने की अवसर लागत कम हो गयी। कल यूरोपीय शेयरों में तेजी दर्ज की गयी जबकि वॉल स्ट्रीट के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के बाद मिश्रित बंद हुये, क्योंकि ओमाइक्रोन के कारण यात्रा व्यवधनों और स्टोर बंद होने को लेकर चिंताएं कम हुई है। अमेरिकी इक्विटी में वृद्धि के कारण सर्राफा की कीमतों में बढ़त सीमित रही।

यद्यपि सोने की कीमतों के अगले साल की शुरुआत में मौजूदा स्तर के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन बढ़ती अमेरिकी ब्याज दरें और गिरती मुद्रास्फीति कीमतों को प्रभावित कर सकती है, जिससे सोने की कीमतों के 2022 तक लगभग 1,650 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक रहने का अनुमान है। चीन के केंद्रीय बैंक ने सोमवार को कहा कि चीन अगले साल अपनी मौद्रिक नीति को लचीला बनाये रखेगा क्योंकि वह बढ़ते आर्थिक संकटों के बीच व्यवसायों के लिए विकास और कम वित्तपोषण लागत को स्थिर करना चाहता है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख