शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में खरीदारी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा में खरीदारी होने की संभावना है। सोने की कीमतों को 51,100 रुपये पर सहारा और 52,200 रुपये पर रुकावट रह सकता है।

चांदी की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतों को 68,400 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 67,000 रुपये पर सहारा रह सकता है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 2018 के बाद पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है और मुद्रास्फीति पर रोक लगाने के लिए एक आक्रामक योजना की भी घोषणा की है, क्योंकि यूक्रेन में युद्ध और कोविड-19 के कारण स्वास्थ्य संकट से अर्थव्यवस्था को भारी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। फेड के दरों में बढ़ोतरी के फैसले से मई 2019 के बाद से अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी की यील्ड उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी। इसके अलावा, बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा भी उधर लेने की लागत में वृद्धि करने की उम्मीद है।

निवेशकों ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता पर ध्यान केंद्रित किया क्योंकि दुनिया एक राजनयिक समाधन की उम्मीद करती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत अधिक यथार्थवादी हो रही है और रूस ने कहा कि चर्चा के तहत प्रस्ताव एक समझौते के करीब थे। दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 0.8% बढ़कर 1,070.53 टन हो गयी है जो मार्च 2021 के बाद से सबसे अधिक है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख