शेयर मंथन में खोजें

IKIO Technologies Ltd Share Latest News: स्‍टॉक 3 साल में मल्टीबैगर बनेगा या रहेगा जोखिम?

नीरज कुमार : मैंने आईकियो टेक्‍नाेलॉजीज के 300 शेयर 290 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें 3 साल का नजरिया कैसा है?

Expert Shomesh Kumar: इस स्‍टॉक का आरओई 5% है, जबकि 55 का पीई है, जो मेरे हिसाब से काफी महँगा है। मेरा मानना है कि इसका पीई अगर 40-45 गुना के आसपास आने पर समीक्षा की जा सकती है। ऐसा होने पर स्‍टॉक का भाव 175 रुपये के आसपास आ जायेगा और तब इसमें जोखिम काफी कम हो जायेगा। स्‍टॉक जब तक 50 ड‍ीएमए को पार नहीं करेगा, तब तक इसकी कोई भी चाल भरोसेमंद नहीं होगी।

(शेयर मंथन, 12 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख