मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने दुनिया भर के बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के ऊपर बना हुआ है।
निवेशकों को डर है कि अगर हालात और बिगड़े तो तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम का मानना है कि बाजार अभी इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि युद्ध जल्द खत्म होगा। ईरान, अमेरिका और यूएई के बीच बढ़ती तनातनी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि उनका मानना है कि अमेरिका लंबे समय तक इस युद्ध को नहीं खींच सकता क्योंकि तेल की महंगाई और बढ़ती लागत का असर अमेरिकी राजनीति और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल सीधे युद्ध की बजाय आर्थिक ब्लॉकेड के जरिए दबाव बनाने की रणनीति अपना रहा है। वहीं ईरान पर भी आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले एक महीने के भीतर किसी “फेस सेविंग सॉल्यूशन” की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन जब तक युद्ध खत्म होने का स्पष्ट संकेत नहीं मिलता, तब तक बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
(शेयर मंथन, 15 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)