शेयर मंथन में खोजें

क्या अभी निवेश का सही समय है? डर के माहौल में एक्सपर्ट की सलाह

बाजार में भारी गिरावट और वोलैटिलिटी के बीच निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अभी निवेश करना चाहिए?

इस पर बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम का साफ कहना है कि डर के माहौल में ही अच्छे निवेश के मौके बनते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट भारत से जुड़ा नहीं है, बल्कि ग्लोबल जियोपॉलिटिकल तनाव का असर है। ऐसे में जब हालात सामान्य होंगे, तो भारतीय बाजार फिर मजबूती से उभर सकते हैं। हालांकि उन्होंने निवेशकों को एक अहम सलाह दी। अभी किसी एक सेक्टर या एक शेयर पर बड़ा दांव लगाने का समय नहीं है। निवेश को डायवर्सिफाइड रखना चाहिए और एकमुश्त पैसा लगाने की बजाय धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए। बाजार विशेषज्ञ के मुताबिक वोलैटाइल बाजार में SIP या स्टैगर निवेश सबसे बेहतर रणनीति होती है। इससे निवेशक इमोशनल फैसलों से बच पाते हैं और लंबे समय में बेहतर औसत कीमत हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “जब बाकी लोग डर रहे हों, तब अच्छे निवेशक मौके तलाशते हैं। लेकिन धैर्य और विविधता सबसे जरूरी है।”

(शेयर मंथन, 15 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख