आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभाव ने आईटी सेक्टर के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बड़ी आईटी कंपनियां AI एजेंट्स और ऑटोमेशन को अपनाने की बात कर रही हैं, लेकिन बाजार अभी इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि इससे उनके बिजनेस मॉडल को कितना फायदा होगा। वर्षों से भारतीय आईटी कंपनियों का कारोबार आउटसोर्सिंग पर आधारित रहा है, लेकिन एआई के कारण कंपनियां कई काम खुद ही ऑटोमेट कर सकती हैं। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि आने वाले वर्षों में आईटी कंपनियों की ग्रोथ कैसी रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आईटी सेक्टर खत्म नहीं होने वाला, लेकिन इसके बिजनेस मॉडल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी वजह से फिलहाल सेक्टर में स्पष्टता की कमी बनी हुई है।
(शेयर मंथन, 12 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)