इंडस्ट्रियल और कैपिटल गुड्स सेक्टर को लेकर बाजार विशेषज्ञ आने वाले दो से ढाई साल के लिए काफी सकारात्मक नजरिया रखते हैं।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि यह सेक्टर फिलहाल एक करेक्टिव साइकल से गुजर रहा है, लेकिन लंबी अवधि में इसमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। एलेकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering) भी इसी थीम का हिस्सा है और फंडामेंटल्स के लिहाज से कंपनी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। हालांकि मौजूदा समय में करीब 35 के पी/ई वैल्यूएशन पर यह शेयर सस्ता नहीं कहा जा सकता, खासकर तब जब कंपनी की सेल्स ग्रोथ फिलहाल दबाव में है। इसलिए निवेशकों को एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करने की सलाह दी गई है। शोमेश कुमरा का कहना है कि इस सेक्टर में 20-30% तक के उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए गिरावट को निवेश के अवसर के रूप में देखना बेहतर रहेगा। यदि निवेशक दो से ढाई साल का नजरिया रखते हैं, तो यह सेक्टर बेहतर रिटर्न दे सकता है।
(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)