शेयर मंथन में खोजें

डब्लूटीआई क्रूड गिर सकता है 48-45 डॉलर पर, एमसीएक्स क्रूड (MCX Crude) में करें बिकवाली

अनुज गुप्ता
वीपी-रिसर्च (कमोडिटीज एंड करेंसीज), एंजेल कमोडिटीज
कच्चे तेल (Crude Oil) के अंतरराष्ट्रीय भावों में जिस तरह से कमजोरी आ रही है, उससे ऐसा लगता है कि दिसंबर में अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्लूटीआई) क्रूड फ्यूचर के भाव 48 डॉलर से 45 डॉलर तक फिसल सकते हैं। यहाँ भारतीय बाजार में इसी के अनुरूप बिकवाली करने की रणनीति बेहतर होगी। एमसीएक्स क्रूड का भाव अभी 3670 रुपये पर है और दिसंबर सीरीज (एक्सपायरी 20 दिसंबर) में यह 3500 से 3400 रुपये तक गिर सकता है। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 3840 रुपये पर रखना चाहिए। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें हाल में काफी नीचे आयी हैं क्योंकि सऊदी अरब ने नवंबर में अपना तेल उत्पादन बढ़ा कर अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर ला दिया है। इस महीने में सऊदी अरब का तेल उत्पादन प्रतिदिन 111-113 लाख बैरल का रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव घट कर 60 डॉलर के आसपास चल रहा है, जबकि डब्लूटीआई क्रूड 51 डॉलर के आसपास है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख