शेयर मंथन में खोजें

कमजोर विदेशी संकेतों से एमसीएक्स पर कच्चा तेल वायदा में 2.84% की गिरावट

कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से गुरुवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 2.84% गिरकर 3,529 रुपये प्रति बैरल हो गयीं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर में डिलीवरी के लिए कच्चे तेल की कीमत 103 रुपये यानि 2.84% गिरावट के साथ 3,529 रुपये प्रति बैरल हो गयीं।
इसी प्रकार, जनवरी 2019 में डिलीवरी के लिए तेल 98 रुपये या 2.68% की गिरावट के साथ 3,561 रुपये प्रति बैरल हो गया। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशों बाजारों से मले कमजोर संकेतों की वजह से कच्चे तेल के वायदा कारोबार में नरमी देखी गयी है। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर 0.42% गिरकर 58.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख