शेयर मंथन में खोजें

2018 में तेल की औसत कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल रहीः ऊर्जा मंत्री, यूएई

संयुक्त अरब अमीरात के ऊर्जा मंत्री सुहेल अल-मजरोई ने बताया कि 2018 में तेल की औसत कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल थी।


पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और रूस के नेतृत्व वाले अन्य प्रमुख वैश्विक तेल उत्पादकों ने जनवरी से शुरू होने वाले तेल बाजार को संतुलित करने के लिए अपने संयुक्त तेल उत्पादन में 12 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती करने पर सहमति व्यक्त की है।
माज़रोई ने अबू धाबी में एक उद्योग समाचार कान्फ्रेंस में कहा कि आज हम ब्रेंट के लिए लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल के एक औसत वर्ष को देखते हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस स्तर पर तेल निवेश को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।
ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री 2018 में औसत तेल की कीमत के बारे में बात कर रहे थे। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख