शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोर शुरुआत के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 70.59 रुपए पर पहुँच गया।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया कमजोर होकर 70.50 रुपये पर खुला और फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 70.59 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे नीचे है।
अत्यधिक अस्थिर व्यापार में, स्थानीय मुद्रा 70.44 रुपये के उच्च स्तर को छू गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 3 पैसे की बढ़त दिखाती है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को रुपया 8 पैसे घटकर 70.49 के स्तर पर बंद हुआ था।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मुद्रा पर अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू इकाई को सहारा दिया। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.96% की नरमी के साथ 59.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ देखा गया।
इस बीच, विदेशी फंडों ने शुद्ध आधार पर पूँजी बाजार से 687.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 123.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 173.38 अंक यानि 0.48% की गिरावट के साथ 35,836.46 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 0.57% यानि 61.20 अंक की गिरावट के साथ 10,733.75 पर कारोबार कर रहा था। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख