शेयर मंथन में खोजें

विदेशी बाजारों में कमजोर रुख से एमसीएक्स कच्चा तेल वायदा में गिरावट

विदेशी बाजारों में कमजोर रुख के बीच सटोरियों की ओर से बिकवाली की वजह से एमसीएक्स क्रूड ऑयल वायदा सोमवार को 15 रुपये की गिरावट के साथ 3,650 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।


रिपोर्ट्स के मुताबिक वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण वायदा के कामकाज में कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और सटोरियों की तरफ से मुनाफावसूली से भी भावों पर दबाव देखा गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी में डिलीवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 15 रुपये यानि 0.41% की गिरावट के साथ 3,650 रुपये प्रति बैरल पर पहुँच गया, जिसमें 1,955 लॉट के लिए कारोबार हुआ। मार्च डिलीवरी के लिए क्रूड 28 लॉट के लिए 28 रुपये यानि 0.75% की गिरावट के साथ 3,695 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल 1.45% की गिरावट के साथ 50.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.29% की गिरावट के साथ 59.70 अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख