शेयर मंथन में खोजें

लगातार 6ठे दिन बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 70 रुपये के पार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट के बीच मंगलवार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी।

मंगलवार के मूल्य संशोधन के बाद, देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल, डीजल 28-31 पैसे प्रति लीटर महँगा हो गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, पेट्रोल 70.41 रुपये और डीजल 64.47 रुपये प्रति लीटर पर है। सोमवार को क्रमशः 70.13 रुपये और 64.18 रुपये प्रति लीटर में बेचा गया था।
देश की कारोबारी राजधानी मुंबई में, पेट्रोल की कीमत 76.05 रुपये है, जो कल के दाम 75.77 रुपये से 28 पैसे अधिक है। डीजल की कीमत 67.49 रुपये है, जो कल की कीमत से 31 पैसे अधिक है।
चेन्नई और कोलकाता में, पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 29 पैसे और 28 पैसे बढ़कर क्रमशः 73.08 रुपये और 72.52 रुपये हो गयीं। इन शहरों में डीजल की कीमत क्रमश: 68.09 रुपये और 66.24 रुपये हैं, जो 31 पैसे और 29 पैसे अधिक है।
दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक देश चीने के आयात और निर्यात में कमजोरी आने के बाद ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें सोमवार को 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गयीं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 1.12% की गिरावट के साथ 59.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि रुपया 70.48 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख