शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल की कीमतों में कटौती, डीजल के दाम स्थिर

पेट्रोल की कीमतों में शनिवार को फिर कटौती की गयी, जबकि प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल की कीमत अपरिवर्तित रही।

आज के मूल्य संशोधन के बाद, पेट्रोल 10 पैसे सस्ता हो गया, जबकि डीजल की कीमत कल के स्तर पर ही बनी रही। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 70.38 रुपये के मुकाबले 70.28 रुपये पर था। डीजल 65.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
आर्थिक राजधानी मुंबई में भी, जबकि पेट्रोल की कीमत 76 रुपये से नीचे गिरकर 75.92 रुपये प्रति लीटर हो गयी। शहर में डीजल 68.65 रुपये प्रति लीटर पर है।
कोलकाता और चेन्नई जैसे अन्य मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमत में गिरावट आयी है। पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 72.39 रुपये और 72.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत क्रमश: 67.34 रुपये और 69.25 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।
कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी देखी गयी, लेकिन धीमी वैश्विक मांग के बीच इस सप्ताह 5% की गिरावट के साथ सप्ताह समाप्त हो गया। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 62.02 डॉलर के स्तर को पार कर गया, लेकिन सप्ताह में यह 1% से अधिक गिर गया। यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के संकट और वेनेजुएला में संकट कुछ ऐसे कारक थे, जिससे इस सप्ताह कच्चे तेल के वायदा का कारोबार पर असर देखा गया। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख