शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे मजबूत

खुदरा महँगाई दर जनवरी में 19 माह के निचले स्तर 2.05% पर पहुँच गयी, जिससे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 26 पैसे की मजबूती देखी गयी और डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 70.44 पर पहुँच गया।

विदेशों में कुछ मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी के कारण निवेशकों ने अपना ध्यान अमेरिकी-चीन व्यापार की उम्मीद के बीच जोखिमपूर्ण परिसंपत्ति पर स्थानांतरित कर दिया, साथ ही रुपये में मजबूती की ओर रुझान का समर्थन किया।
खनन क्षेत्र में संकुचन और विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दिसंबर 2018 में 2.4% पर बनी रही।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 48 पैसे की बढ़त के साथ 70.70 के एक महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गया था। पिछले छह कारोबारी सत्रों में रुपया 110 पैसे मजबूत हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 0.51% यानी 184.68 अंक बढ़ कर 36,338.30 पर कारोबार करता हुआ देखा गया। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख