शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक विदेशी संकेतों से कच्चा तेल वायदा में 0.18% की मजबूती

गुरुवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 0.18% की तेजी के साथ 3,945 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

कच्चे तेल कीमतों में मजबती सटोरियों की तरफ से लेवाली बढ़ने और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से देखी गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च में डिलीवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 7 रुपये या 0.18% की तेजी के साथ 3,945 रुपये प्रति बैरल हो गयी, जिसमें 15,138 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में डिलीवरी वाले तेल की कीमत 6 रुपये या 0.15% की तेजी के साथ 750 लॉट के लिए 3,987 रुपये प्रति बैरल हो गयी।
जानकारों का मानना है कि ओपेक के सदस्यों द्वारा जारी उत्पादन कटौती के कारण तेल की कीमतों में तेजी से विदेशी बाजारों में तेजी आने के बाद सट्टात्मक लेवाली बढ़ गयी, जिससे भावों में मजबूती देखी गयी है।
इस बीच, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.04% बढ़कर 56.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.21% बढ़कर 63.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख