शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स (MCX) ने लॉन्च किया देश का पहला कमोडिटी ऑप्शंस

भारत के नं. 1 कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) ने आज धनतेरस के शुभ अवसर पर देश के पहले कमोडिटी ऑप्शंस की शुरुआत की।

एमसीएक्स पर सोने में ऑप्शन कारोबार का शुभारंभ हुआ है। एमसीएक्स के प्रारंभ होने के ठीक 14 साल बाद इस पर सोना ऑप्शन की शुरुआत हुई है। सोना ऑप्शन, गोल्ड मिनी जैसे अन्य गोल्ड वैरिएंट्स में न होकर मेगा गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में उपलब्ध होंगे। इसमें कॉल और पुट, दो विकल्प मौजूद रहेंगे। सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से रात 11.30/11.55 बजे तक प्रति 10 ग्राम की आधार मात्र में इसमें कारोबार किया जायेगा।
दूसरी ओर बीएसई में एमसीएक्स का शेयर 1,128.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,135.10 रुपये पर खुला और 1,157.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 11 बजे यह 15.10 रुपये या 1.34% की मजबूती के साथ 1,143.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख