शेयर मंथन में खोजें

रिफाइंड सोया तेल, सीपीओ और सरसों में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 2,830-2,875 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

आवक में रोजना गिरावट से मिलों को लगता है कि वे आगामी दिनों में प्रर्याप्त मात्रा में सोयाबीन की खरीदारी नही कर सकते है। इसलिए वे किसान से अधिक कीमतों पर भी सोयबीन की थोक खरीदारी कर रहे हैं इसके अतिरिक्त कारोबारियों को आवक में कमी होने के आशंका है। दूसरी ओर पॉल्ट्री उद्योग की ओर से सोयाबीन की मौजूदा अधिकतम माँग बढ़ रही है, जिससे सोयाबीन की कीमतों को मदद मिल रही है। सोयाबीन की मौजूदा अधिकतम माँग की अवधि जनवरी तक रहेगी, इसलिए मिलें सोयाबीन का प्रर्याप्त स्टॉक कर लेना चाहती हैं। रिफांइड सोया तेल वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 725 रुपये तक तेजी बरकरार रह सकती है। ऐसी खबर है कि भारत सरकार इस वर्ष में दूसरी बार खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क बढ़ाने का विचार कर रही है। मंत्रियों के एक समूह ने रिफाइंड खाद्य तेलों पर आयात शुल्क 25.5% से बढ़ा कर 45% और कच्चे खाद्य तेलों पर 15.5% से बढ़कर 35% करने का सुझाव दिया है। सीपीओ वायदा (नवंबर) की कीमतों में 575 रुपये तक तेजी रहने की संभावना है। कारोबारियों के अनुसार विक्रेता आरबीडी पॉमोलीन की अधिक कीमतें माँग रहे हैं क्योंकि उम्मीद है कि भारत सरकार खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी करेगी। सरसों वायादा (दिसंबर) की कीमतों में 3,925 के नजदीक सपोर्ट के साथ तेजी बरकरार रहने की संभावना है। आगामी जाड़े के दिनों में सरसों तेल की अधिक माँग की उम्मीद से मिलें सरसों की थोक खरीदारी कर रही हैं और पेराई क्षमता को भी बढ़ा दिया है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख