शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में हो सकता है एक दायरे में कारोबार - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है। तांबें की कीमतें 437-443 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

जिंक की कीमतें 205-208 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 730-750 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। एल्युमीनियम की कीमतें 135-138 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन की ओर से माँग कम होने की आशंका के कारण कल तांबे और अन्य बेस मेटल की कीमतों में गिरावट जारी रही। लेकिन प्रदूषण पर रोकथाम के लिए कार्रवाई के कारण चीन द्वारा उत्पादन में कटौती के बाद सप्लाई कम होने की संभावना से एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट सीमित रही। एलएमई के रजिस्टर्ड वेयरहाउसों में तांबे का भंडार 3,900 टन कम होकर 2,51,550 टन रह गया है। इस बीच अक्टूबर में चीन में जिंक और तांबें का उत्पादन लगभग तीन वर्ष के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। जिंक का उत्पादन वर्ष-दर-वर्ष 3.8% बढ़कर 57,70,000 टन हो गया है और तांबें का उत्पादन 6.3% बढ़कर 78,10,00 टन हो गया है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख