शेयर मंथन में खोजें

बढ़ती अमेरिकी आपूर्ति पहुँचा रही है तेल कीमतों को नुकसान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है। कुल मिलाकर कच्चे तेल की कीमतें 3,580-3,660 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में कटौती को जारी रखे जाने की संभावना के बावजूद अमेरिकी कच्चे तेल उत्पादन और भंडार में बढ़ोतरी के कारण कल तेल की कीमतों में गिरावट हुई। अमेरिकी तेल की बढ़ती सप्लाई से ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में कटौती को जारी रखे जाने के प्रयासों की भरपाई होने के कारण तेल की कीमतों में कल दो हफ्ते के उच्च स्तर से गिरावट हुई है। लेकिन फंडों द्वारा कच्चे तेल में लांग पोजिशन बढ़ाये जाने के कारण बाजार को थोड़ी मदद मिली। 30 नवंबर को वियना में होने वाली ओपेक बैठक में तेल उत्पादन में कटौती को मार्च 2018 के बाद भी जारी रखने पर सहमति की संभावना है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतें 198-204 रुपये के दायरे कारोबार कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!