शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में हो सकती है कमजोर शुरुआत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। अमेरिकी न्यू होम सेल्स के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

तांबे की कीमतें 446-455 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। लेड की कीमतें 158-162 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतें 208-211 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 760-780 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। एल्युमीनियम की कीमतें 134-137 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अक्टूबर महीने में चीन की अद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25.1% की उछाल दर्ज की गयी है। जबकि सितम्बर में 27.7% की बढ़त दर्ज की गयी थी। इस बीच चिली के इस्कॉन्डीडा खदान के असंगठित श्रमिकों नें शुक्रवार को 24 घंटे तक चली हड़ताल को समाप्त कर दिया है। लेकिन पेरू के सादर्न कॉपर कॉर्प के श्रमिकों की दो बड़ी संगठनों ने मुनाफे में उचित हिस्सेदारी की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!