शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। अमेरिकी जॉबलेस के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती हैं।

तांबे की कीमतें 452-460 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। एल्युमीनियम की कीमतें 140-143 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतों के 162-164 रुपये, जिंक की कीमतों के 211-214 रुपये और निकल की कीमतों के 780-800 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। बढ़ती आपूर्ति के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई। ऐसा लगता है कि चीन नें इस वर्ष स्मेल्टंग क्षमता में बढ़ोतरी करने की योजना बनायी है। इसके साथ ही फ्रीपोर्ट के साथ टोलोलिंग की पिछले वर्ष की तुलना में कम ट्रीटमेंट शुल्क के कारण बिकवाली का दबाव रह सकता है। अमेरिका में कड़ाके की ठंड के बाद अधिक से अधिक बैटरियों के निर्माण के लिए लेड की माँग के कारण कीमतों में उछाल दर्ज की गयी। विश्व स्तर पर लेड की 80% माँग बैटरियों के निर्माण के लिए होती है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!