शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में तेजी, जबकि नेचुरल गैस में नरमी के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है और कीमतें 3,860-3,950 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

आज साप्ताहिक भंडार के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। आज तेल की कीमतें 2014/2015 के स्तर के आस- पास कारोबार कर रही हैं। अधिक माँग के बीच ओपेक द्वारा उत्पादन में कटौती और ईरान को लेकर तनाव के कारण तेल की कीमतों को मदद मिली है। ओपेक के तीसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक ईरान में सामरिक अनिश्चितता के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। ईरान में लोग फिर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नेचुरल गैस वायदा की कीमतें अस्थिरता के साथ 185-200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। साप्ताहिक भंडार के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। अमेरिकी पूर्वी तटीय क्षेत्र में तूफान के अग्रसर होने के कारण जनवरी में तापमान बढ़ने के अनुमान के बाद हीटिंग के लिए माँग में कमी की आशंका के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में कल गिरावट दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!