शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में जारी रह सकती है तेजी - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में कल आयी तेजी के आज भी जारी रहने की संभावना है।

चीन के औद्योगिक उत्पादन के बेहतर आँकड़ों के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। तांबें की कीमतें 455 रुपये और निकल की कीमतें 910 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है। अमेरिकी टैरिफ से होने वाले व्यापार युध्द को लेकर निवेशकों की सतर्कता के कारण आज एलएमई में मेटल में धीमे कारोबार की शुरुआत हुई है, लेकिन चीन के औद्योगिक उत्पादन के अनुमान से बेहतर आँकड़ों के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। वर्ष के प्रारंभ में चीन के औद्योगिक उत्पादन के अनुमान से बेहतर रहने से पता चलता है कि ठंड के दिनों में प्रदूषक उद्योगों पर कर्रावाई और वितीय जोखिम कम करने के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था में तेजी बरकरार है। एलएमई में आज 0.4% की बढ़त के साथ 6,970 डॉलर प्रति टन के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। एल्युमीनियम की कीमतों को 134 रुपये के स्तर पर सपोर्ट रह सकता है। एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ लगाये जाने से एल्युमीनियम पर प्रीमियम में बढ़ोतरी हुई है जो जनवरी के 10 सेंट से बढ़ कर 19 सेंट प्रति पाउंड हो गया है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!