शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में बरकरार रह सकती है तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।

एमसीएक्स में कच्चे तेल की कीमतें 3,960 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है। ईआईए के भंडार आँकड़ों में गिरावट के अनुमान से कीमतों को मदद मिल रही है। दो दिनों की गिरावट के बाद आज कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। अमेरिका में बसंत का मौसम शुरु होने के बाद भी अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान के अनुकूल बढ़ोतरी नही हो रही है। एपीआई के अनुसार 9 मार्च को समाप्त होने वाले हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 1.2 मिलियन बैरल बढ़ कर कुल भंडार 428 मिलियन बैरल होने का अनुमान है। एनालिस्टों को तेल के भंडार में 2 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसी बीच चीन में जनवरी - फरवरी मे कच्चे तेल का उत्पादन 1.9% की गिरावट के साथ 30.37 मिलियन टन हुआ है। माँग में बढ़ोतरी के कारण नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है और कीमतें 185 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अगले हफ्ते अनुमान से अधिक माँग की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में पाँच हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!