शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में आ सकती है उछाल - एसएमसी

कल की मुनाफावसूली के बाद आज कच्चे तेल की कीमतों के उछाल के साथ खुलने की संभावना है।
इसकी कीमतों को 4,080 के नजदीक सहारा रह सकता है। रूस तेल उत्पादन में बढ़ोतरी और सउदी अरब में तेल की कीमतों में कमी की भरपायी अमेरिकी तेल उत्पादन में धीमेपन की संभावना से कीमतों में आज बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन पहले ही 2016 के मध्य के बाद से 25% बढ़ कर 10.4 मिलियन बैरल प्रति दिन के स्तर को पार कर गया है। अमेरिकी तेल उत्पादन में सउदी अरब को पीछे छोड़कर रूस के बाद दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक बन गया है लेकिन अमेरिकी तेल रिंगों की संख्या में कमी से उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी पर रोक लग सकती है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हो सकती है। इसकी कीमतें 173 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिका में अप्रैल के पहले हफ्ते में अधिक ठंड होने के अनुमान के बाद गैसे माँग में बढ़ोतरी की संभावना से कीमतों में बढ़ोतरी के बाद हुई, मुनाफावसूली के कारण कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में लगभग 2% की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!