शेयर मंथन में खोजें

ताँबा, जिंक और लिड के लिए है बाधा - एसएमसी

स्पष्ट रुझान के अभाव में बेस मेटल की कीमतों के साइडवेज कारोबार करने की संभावना है।
लेकिन अमेरिकी फैक्ट्री ऑर्डर्स के बेहतर आँकड़ों से कीमतों की गिरावट पर रोक लग सकती है। अमेरिका द्वारा चीन के 1,300 नये उत्पादों पर टैरिफ लगाये जाने की घोषणा के बाद चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के गहराने की आशंका से शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में गिरावट हुई है। तांबें की कीमतों के लिए 443 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। जिंक की कीमतों को 215 रुपये और लेड की कीमतों को 158 रुपये पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं निकल की कीमतों में 880 रुपये तक वापसी हो सकती है। पहले तिमाही में एलएमई के वेयरहाउसों से निकल का भंडार 12.6% या 46,344 टन कम हुआ है। लंदन में तांबें की कीमतें 0.2% की बढ़त के साथ 6,810.50 डॉलर प्रति टन के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। नये व्यावसाय और रोजगार में धीमी बढ़ोतरी की वजह से मार्च में चीन का सर्विस सेक्टर कम होकर चार महीने के निचले स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!