शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में तेजी का रुझान - एसएमसी

चीन के बेहतर आयात-निर्यात आँकड़ों के कारण बेस मेटल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने के कारण लंदन में तांबें की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी। तांबें की कीमतों को 414 रुपये पर सहारा और 425 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। चीन ने अमेरिका से आयातित लगभग 60 बिलियन डॉलर के लगभग 5,207 सामानों पर 5-25% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव किया है।
उधर इस्कॉनडिडा खदान के श्रमिक संगठन ने कहा है कि खनन कंपनी बीएचपी यदि हड़ताल को टालना चाहती है तो बातचीत के अंतिम दौर में उसे समझौते की नीति और अनुबंध के प्रस्तावों में बदलाव करना होगा। इस बीच जिंक की कीमतों को 182 रुपये के नजदीक बाधा और 177 रुपये के स्तर पर सहारा, लेड की कीमतों को 145 रुपये के नजदीक सहारा और 149 रुपये के नजदीक दिक्कत, निकल की कीमतों को 935 रुपये के नजदीक सहारा और 960 रुपये के स्तर पर रुकावट और एल्युमीनियम की कीमतों को 137 रुपये के स्तर पर सहारा और 141 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!