शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में मंदी का रुझान - एसएमसी

मिले-जुले रुझान के कारण कच्चे तेल की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों को 4,560 रुपये के नजदीक सहारा और 4,650 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर बढ़ते तनाव के बीच चीन द्वारा कच्चे तेल को टैरिफ सूची से हटाने के फैसले से सबसे बड़े तेल आयातक साइनोपेक ग्रुप के नेतृत्व में तेल कंपनियों ने राहत की साँस ली है। अमेरिका के 16 बिलियन डॉलर के उत्पादों की सूची में से कच्चे तेल को हटाने से तेल की आपूर्ति को लेकर अमेरिका के बढ़ते महत्व का पता चलता है और चीन अमेरिका सहित विभिन्न स्रोतों से तेल की आपूर्ति को बरकरार रखना चाहता है। जून में चीन ने रिकॉर्ड 5,53,000 बैरल प्रति दिन अमेरिकी कच्चे तेल का आयात किया है। (शेयर मंथन,10 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!