शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त, लंबी अवधि में नरमी के संकेत

वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।

सुबह 11 बजे के करीब कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने का दिसंबर डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट का भाव 48 रुपये यानि 0.16% की तेजी के साथ 30,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया, वहीं चांदी दिसंबर कॉन्टैक्ट का भाव 122 रुपये यानि 0.33% की तेजी 36,616 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया।
उधर, विदेशी बाजार में सोने का भाव 1210 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया है। विदेशी बाजार में बुधवार को सोने का भाव करीब 1% चढ़ा था। हालांकि, इस साल अप्रैल से अब तक विदेशी बाजार में सोने का भाव 11% लुढ़क चुका है। इसी तरह से कॉमैक्स पर चांदी का भाव 14.14 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया।
हालांकि, कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि लंबी अवधि में सोने में नरमी के संकेत हैं। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अक्टूबर में महंगाई 9 महीने की ऊंचाई पर पहुँच गई है। इसके अलावा अमेरिका में पेट्रोल और घरों के किराये में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ी है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि अमेरिकी केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व दिसंबर महीने में अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है, जिससे डॉलर में मजबूती आयेगी और जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख