शेयर मंथन में खोजें

मौजूदा भाव पर कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता की संभावना - एसएमसी

पिछले कुछ हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट हुई है, लेकिन मौजूदा स्तर पर कीमतों में कुछ स्थिरता रह सकती है।

लगातार 12 दिनों तक कीमतों में गिरावट के बाद अब ओपेक द्वारा दिसंबर की बैठक में तेल उत्पादन में 1.4 मिलियन बैरल प्रति दिन की कटौती किये जाने की संभावना की खबरों से बिकवाली रुक गयी है। लेकिन चिंता अभी भी बनी हुई है, क्योंकि सबसे बड़े उत्पादक रूस ने तेल उत्पादन में इतनी अधिक कटौती करने पर सहमत नहीं दी है। इस बीच एपीआई के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में 7.03 मिलियन बैरल के अनुमान की तुलना में 8.79 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी से भी कीमतों पर दबाव पड़ा।
कच्चे तेल की कीमतों को 4,000 रुपये पर सहारा और 4,200 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। आईईए ने 2018 और 2019 में गैर-ओपेक देशों में तेल आपूर्ति में क्रमशः 2.4 और 1.9 मिलियन बैरल प्रति दिन की वृद्धि होने का अनुमान लगाया है, जो पिछले महीने की रिपोर्ट के अनुसार तेल आपूर्ति में वृद्धि की तुलना में क्रमशः 2,00,000 बैरल प्रति दिन और 1,00,000 बैरल प्रति दिन अधिक है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है और कीमतें तेज बढ़त के साथ खुल सकती है और 305-330 रुपये के बड़े दायरे में कारोबार कर सकती हैं। पूरे अमेरिका में भारी ठंड अनुमान के कारण पिछले हफ्ते नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी, लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली और गैस भंडार में मामूली बढ़ोतरी के कारण कीमतों में 15 वर्षो में सबसे अधिक गिरावट हुई। विश्व में नेचुरल गैस एकमात्र ऐसी कमोडिटी है, जिसकी कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव होता है। गर्मियों में अधिक तापमान, परमाणु बिजली उत्पादन बंद होने, तूफानों से बाधित होने, पाइपलाइन में देरी और अंततः जाड़े के प्रारंभ में ही भारी ठंड के कारण गैस का भंडार काफी निचले स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख