शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में हो सकती है मुनाफा वसूली - एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है। तांबें की कीमतों को 430 रुपये के नजदीक सहारा और 446 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है।


चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के कम नहीं होने के संकेत के बाद आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। जिंक की कीमतों को 186 रुपये के नजदीक सहारा और 192 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। इस महीने जी-20 की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति की बैठक से पहले व्यापार में सुधार को लेकर दोनों के बीच गतिरोध बरकरार है।
लेड की कीमतों को 138 रुपये के नजदीक सहारा और 144 रुपये के नजदीक बाधा, निकल की कीमतों को 785 रुपये के करीब सहारा और 810 रुपये के आस-पास अड़चन रह सकती है। ब्राजील की कोर्ट ने निकल के प्रमुख उत्पादक वेल एसए को ओंका प्यूमा यूनिट से निकल अयस्क का खनन बंद करने को कहा है। एल्युमीनियम की कीमतों को 136 रुपये के नजदीक सहारा और 140 के नजदीक रुकावट रह सकती है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख