शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना- एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों को 425 रुपये के नजदीक सहारा और 435 रुपये के करीब बाधा, जिंक की कीमतों को 179 रुपये के नजदीक सहारा और 184 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। नयी खदानों से उत्पादन शुरू होने के बाद रिफाइंड जिंक के उत्पादन में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी हुई है।
लेड की कीमतों को 136 रुपये के नजदीक सहारा और 140 रुपये के नजदीक बाधा, निकल की कीमतों को 750 रुपये के नजदीक सहारा और 770 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। 2019 में आपूर्ति सरप्लस और चीन की ओर से कमजोर माँग के कारण शुक्रवार को निकल की कीमतें अक्टूबर के बाद निचले स्तर पर पहुँच गयीं। इसके अतिरिक्त बैटरी निर्माता कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों में निकल का कम इस्तेमाल करने की योजना के कारण भी कीमतों में नरमी का रुझान है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 135 रुपये के करीब सहारा और 138 रुपये के आस-पास बाधा रह सकती है। अक्टूबर में चीन का एलुमिना निर्यात 2014 के बाद अधिकतम स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!